NFO यानी New Fund Offer, म्यूचुअल फंड जब नया लॉन्च होता है जिसमें निवेशक शुरुआत में ही फंड यूनिट्स को एक फिक्स कीमत (जैसे ₹10 प्रति यूनिट) पर खरीद सकते हैं। यह मौका एक सीमित अवधि के लिए होता है। जिसे New Fund Offer (NFO) कहते है |
New Fund Offer (NFO ) में निवेश करने के फायदे
- शुरुआत में सस्ते दाम में निवेश करने का मौका : जब कोई नया म्यूचुअल फंड (NFO) लॉन्च होता है तब उसकी यूनिट्स ₹10 के दाम पर मिलती हैं। यानी आप कम दाम में ज्यादा यूनिट खरीद सकते हैं।
- नई और खास थीम में निवेश का अवसर : नया म्यूच्यूअल फण्ड अक्सर किसी नए सेक्टर या खास विषय पर आधारित होते हैं – जैसे टेक्नोलॉजी, पर्यावरण (ESG), या ग्लोबल कंपनियाँ। इससे आपको अलग और अच्छे रिटर्न का मौका मिल सकता है।
- अपने निवेश पोर्टफोलियो में बदलाव और विविधता : अगर आपने पहले से कुछ म्यूचुअल फंड्स में निवेश किया है, तो NFO के ज़रिए आप अलग तरह के फंड में पैसा लगाकर अपने निवेश को संतुलित कर सकते हैं।
- लम्बी अवधि में अच्छा रिटर्न मिलने कि सम्भावना : अगर आप धैर्य रखते हैं और 3–5 साल या उससे ज्यादा समय तक निवेश करते हैं, तो NFO अच्छे रिटर्न दे सकते हैं — खासकर अगर फंड का मैनेजर अच्छा हो और मार्केट अनुकूल हो।
- कम लागत में अच्छे निवेश का विकल्प : NFO की शुरुआत में अक्सर खर्च (expense ratio) कम रहता है, जिससे निवेशक को ज्यादा फायदा हो सकता है।
- अनुभवी फण्ड मैनेजर का मार्गदर्शन : बड़े और भरोसेमंद फंड हाउस अपने अनुभवी फंड मैनेजर के जरिए NFO चलाते हैं, जिससे आपके पैसे को एक्सपर्ट्स द्वारा मैनेज किया जाता है।
अगस्त 2025 के न्यू फण्ड ऑफर (NFO )
Open Date | Close Date | Opening Nav | Min. Inv. Amount | Min. SIP Amount | Reopening Date | Fund Name | Apply Now |
---|---|---|---|---|---|---|---|
31/07/2025 | 14/08/2025 | 10.00 | Rs. 5000 | Rs. 1000 | 25/08/2025 | Bank of India Mid cap Fund (Regular) | Apply Now |
31/07/2025 | 14/08/2025 | 10.00 | Rs.5000 | Rs.1000 | 25/08/2025 | Bank of India Mid cap fund Reg.(IDCW) | Apply Now |
30/07/2025 | 13/08/2025 | 10.00 | Rs.1000 | Rs.1000 | 22/08/2025 | 360 ONE Multi Asset Allocation Fund Reg. | Apply Now |
30/07/2025 | 13/08/2025 | 10.00 | Rs.1000 | Rs.1000 | 22/08/2025 | 360 ONE Multi Asset Allocation Fund Reg. (IDCW) | Apply Now |
29/07/2025 | 12/08/2025 | 10.00 | Rs.5000 | Rs.500 | 28/08/2025 | Kotak Active Momentum Fund Regular (G) | Apply Now |
29/08/2025 | 12/08/2025 | 10.00 | Rs.5000 | Rs.5000 | 28/08/2025 | Kotak Active Momentum Fund Regular (IDCW) | Apply Now |
28/08/2025 | 11/08/2025 | 10.00 | Rs.100 | Rs.100 | 19/08/2025 | Kotak Nifty Alpha 50Index Fund Reg (G) | Apply Now |
28/08/2025 | 11/08/2025 | 10.00 | Rs.100 | Rs.100 | 19/08/2025 | Kotak Nifty Alpha 50Index Fund Reg (IDCW) | Apply Now |
28/07/2025 | 11/08/2025 | 10.00 | Rs.500 | Rs.500 | 19/08/2025 | Bajaj Finserv Equity Saving Fund Regular (G) | Apply Now |
28/07/2025 | 11/08/2025 | 10.00 | Rs.500 | Rs.500 | 19/08/2025 | Bajaj Finserv Equity Saving Fund Regular (IDCW) | Apply Now |
25/07/2025 | 08/08/2025 | 10.00 | Rs.500 | Rs.500 | 21/08/2025 | Motilal Oswal Special Opportunities Fund – Reg (G) | Apply Now |
25/07/2025 | 08/08/2025 | 10.00 | Rs.500 | Rs.500 | 21/08/2025 | Motilal Oswal Special Opportunities Fund – Reg (IDCW) | Apply Now |
21/07/2025 | 04/08/2025 | 10.00 | Rs.500 | Rs.500 | 11/08/2025 | Aditya Birla SL BSE 500 Momentum 50 Index Fund Reg (G) | Apply Now |
21/08/2025 | 04/08/2025 | 10.00 | Rs.500 | Rs.500 | 11/08/2025 | Aditya Birla SL BSE 500 Quality 50 Index Fund Reg (G) | Apply Now |
NFO में निवेश के जोखिम
- कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं होता : NFO बिल्कुल नया फंड होता है। इसका कोई पुराना प्रदर्शन (performance) नहीं होता, इसलिए यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि ये फंड आगे कैसा चलेगा।
- फंड की थीम काम नहीं भी कर सकती : अगर NFO किसी एक सेक्टर पर आधारित हो (जैसे टेक्नोलॉजी या हेल्थकेयर), और वो सेक्टर खराब प्रदर्शन करे, तो आपके पैसे को नुकसान हो सकता है।
- रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती : NFO भी शेयर बाजार से जुड़ा होता है, इसलिए इसमें फायदा भी हो सकता है और नुकसान भी। इसका कोई पक्का रिटर्न तय नहीं होता।
- खर्च (Expense Ratio) ज्यादा हो सकता है : कुछ नए फंड में निवेश के दौरान फंड मैनेजमेंट का खर्च (fees) ज्यादा हो सकता है, जिससे आपके रिटर्न पर असर पड़ता है।
- लंबा इंतजार करना पड़ सकता है : NFO में तुरंत मुनाफा मिलना मुश्किल होता है। आपको अच्छे रिटर्न के लिए कई साल इंतजार करना पड़ सकता है।
- फंड मैनेजर पर पूरी निर्भरता : NFO में फंड मैनेजर का अनुभव और तरीका बहुत मायने रखता है। अगर फंड मैनेजर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो नुकसान हो सकता है।
न्यू फण्ड ऑफर (NFO) में निवेश करने कि सही रणनीति
- पुराने व भरोसेमंद फण्ड हाउस को चुने : हमेशा ऐसे म्यूचुअल फंड हाउस (AMC) का NFO चुनें जो पुराने और भरोसेमंद हों — जैसे: SBI, HDFC, ICICI, आदि। इनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होता है।
- स्कीम डाक्यूमेंट्स जरुर पढ़े : किसी भी NFO में निवेश करने से पहले स्कीम डाक्यूमेंट्स को जरुर पढ़े ताकि पता चले, फण्ड हाउस किसमे पैसा निवेश करेगा और NFO का क्या उद्देश्य है |
- NFO को अपने फाइनेंसियल गोल से जोड़े : निवेश करने से पहले सोचे कि किसी लिए निवेश कर रहे है उसके अनुसार ही फण्ड हाउस और स्कीम का चुनाव करे |
- लम्बी अवधि के लिए निवेश करे : NFO में जल्दी फायदा नहीं होता। अगर आप 3 से 5 साल या उससे ज्यादा समय तक इंतजार कर सकते हैं, तभी निवेश करें।
- एक बार में पूरा पैसा न निवेश करे : अगर संभव हो तो SIP (Systematic Investment Plan) के ज़रिए धीरे-धीरे निवेश करें। इससे जोखिम कम होता है और बाजार के उतार-चढ़ाव से बचा जा सकता है।
- फण्ड मैनेजर कि प्रोफाइल कि जाँच करे : जिस व्यक्ति (फंड मैनेजर) को आपका पैसा मैनेज करना है, उसका अनुभव और पिछला रिकॉर्ड ज़रूर जांचें।
- लालच से बचें, समझदारी से निवेश करें : सिर्फ ₹10 की कीमत या “नया है तो अच्छा होगा” सोचकर पैसा न लगाएं। फंड की पूरी जानकारी लेकर ही फैसला करें।
Table of Contents
अगस्त 2025 के NFO निवेशकों के लिए एक नया अवसर लेकर आए हैं। लेकिन किसी भी फंड में पैसा लगाने से पहले सही रिसर्च, डॉक्यूमेंट स्टडी और अपने फाइनेंशियल गोल्स को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।
NFO में निवेश एक अच्छा मौका हो सकता है, अगर आप सही रणनीति अपनाएं। सोच-समझकर, योजना बनाकर और धैर्य के साथ निवेश करना ही आपकी सफलता की कुंजी है
क्या हर NFO में निवेश करना सही होता है?
नहीं, हर NFO सही नहीं होता। सिर्फ अच्छी AMC और थीम वाले फंड्स में ही निवेश करें।
क्या NFO में SIP की सुविधा होती है?
कुछ NFO लॉन्च के बाद SIP की सुविधा देते हैं। स्कीम डॉक्यूमेंट में इसका ज़िक्र होता है।
NFO का NAV कब बढ़ता है?
फंड की परफॉर्मेंस और मार्केट कंडीशन के आधार पर NAV समय के साथ बढ़ सकता है।